google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: महिला आरक्षक से साथी कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो भेजे, आरोपी गिरफ्तार.....

1 day ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोर्ट में पदस्थ एक महिला आरक्षक ने अपने ही साथी कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गंज थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि कांस्टेबल ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।





















पति को भेजे गए आपत्तिजनक फोटो-वीडियो -

पुलिस के मुताबिक, महिला आरक्षक ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के बाद सामाजिक बदनामी के डर से उसने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इसी बीच आरोपी की पत्नी को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई। आरोप है कि कांस्टेबल की पत्नी ने उसके मोबाइल से पीड़िता के पति को दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ गंज थाने पहुंचकर मामले की विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।


आरोपी की पत्नी फरार -

शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो कथित तौर पर भेजने वाली आरोपी की पत्नी घटना के बाद से फरार बताई जा रही है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।


जांच में जुटी पुलिस -

फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस आपत्तिजनक फोटो-वीडियो, मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html