रायपुर में गांजा तस्करी पर कार्रवाई, 4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.015 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को सरस्वती नगर थाना पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। उसके पास बड़ी मात्रा में गांजा है और वह इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिन्सन गुड़िया ने अधीनस्थ अधिकारियों और सरस्वती नगर थाना प्रभारी को सूचना की तस्दीक करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद सरस्वती नगर पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय हुई। टीम मुखबिर द्वारा बताए गए कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के नीचे पहुंची और आसपास संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की। कुछ देर की पतासाजी के बाद पुलिस को बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति नजर आया।
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि मिश्रा बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुकुरबेड़ा स्थित सुलभ के पास रहने वाला है। युवक के पास एक प्लास्टिक की बोरी भी मौजूद थी। पुलिस टीम ने नियमानुसार बोरी की तलाशी ली तो उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने गांजे का वजन कराया। आरोपी के कब्जे से कुल 4.015 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो लाख रुपए बताई है। गांजा बरामद होने के बाद आरोपी रवि मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।
सरस्वती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 192/2026 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि मिश्रा पिता रमेश मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी सुलभ के पास कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर के रूप में हुई है। -पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। उसके पास गांजा कहां से आया और इसे किसे बेचने की तैयारी थी, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी की गतिविधियों को भी खंगाला जा सकता है।







.jpg)
.jpeg)
.jpeg)









Comments