google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में अपराध पर नकेल: 5000 से अधिक वाहनों की जांच....

Jul 28
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के निर्देश पर 27 जुलाई 2026 को कमिश्नरेट के तीनों जोन, मध्य, उत्तर एवं पश्चिम ज़ोन में एक साथ 41 स्थानों पर विशेष नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। *यह अभियान रात्रि 08:00 बजे से 11:30 बजे तक लगातार चलाया गया। अभियान के दौरान 5,000 से अधिक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। बिना पंजीयन (नंबर) वाले वाहनों, अमानक (फैंसी/नियम विरुद्ध) नंबर प्लेट लगे वाहनों, संदिग्ध वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष जांच की गई। शहर के प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। वाहनों में नियम विरुद्ध लगी ब्लैक फिल्म मौके पर हटवाई गई तथा विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्लेट एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध भी मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।


नाकेबंदी के स्थल मध्य ज़ोन– कालीबाड़ी चौक, टैगोर नगर चौक, जयस्तंभ चौक, मरही माता चौक, थाना मौदहापारा के सामने, फ़ाफ़ाडीह चौक, तेलीघानी नाका, श्याम नगर, थाना तेलीबाँधा के सामने, बठिया नर्सिंग होम के सामने, पीडब्ल्यूडी ब्रिज के नीचे, नारायणा हॉस्पिटल के सामने एवं त्रिमूर्ति नगर। नार्थ ज़ोन – खमतराई बाज़ार, भानपुरी चौक, कर्मा चौक, कन्हेरा तिराहा, भारतमाता चौक, कबीर चौक, थाना पंडरी के सामने, दलदल सिवनी रोड, थाना खम्हारडीह के सामने एवं टर्निंग पॉइंट (शंकर नगर चौक)।


पश्चिम ज़ोन – थाना आज़ाद चौक के सामने, भैंसथान, एनआईटी के सामने, जगन्नाथ चौक, गेट नंबर-1 रिंग रोड, अंबेडकर चौक, टाटीबंध, मोहबा बाज़ार, भाटा गाँव चौक, लाखेनगर चौक, लालपुर चौक, काली मंदिर के पास, भाठागाँव (नीलकंठ मंदिर के सामने), कमल होटल के सामने (पुराना धमतरी रोड), महादेव घाट रोड चौक, सुंदर नगर चौक, मुजगहन मुख्य चौक एवं रिंग रोड नंबर-2 जंक्शन।


चोरी का वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार विशेष नाकेबंदी के साथ-साथ थाना पुलिस एवं एसीसीयू (ACCU) की टीमों द्वारा अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा संदिग्ध इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना गोलबाजार क्षेत्र के शास्त्री मार्केट में दिनांक 27.07.2026 की शाम चोरी हुई हीरो होंडा प्लेजर (क्रमांक CG 04 DK 5384) की सूचना प्राप्त होते ही थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा तत्काल वायरलेस/रेडियो संदेश के माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों, नाकेबंदी प्वाइंटों एवं पेट्रोलिंग टीमों को वाहन का विवरण प्रसारित किया गया।


सूचना प्राप्त होते ही सभी नाकेबंदी प्वाइंट एवं पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय हो गईं। इसी दौरान नाकेबंदी से बचने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध युवक को एसीसीयू की बीट टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन का सत्यापन करने पर वह थाना गोलबाजार क्षेत्र से कुछ समय पूर्व चोरी की गई हीरो होंडा प्लेजर होना पाया गया। आरोपी को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।


बटनदार चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार इसी विशेष अभियान के दौरान थाना गंज पुलिस द्वारा तेलीघानी नाका चेकिंग प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के समय पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आर्यन चौहान, पिता हीरानंद चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी अंजलि दवा खाना के पास, देव चिकन सेंटर के सामने, कलिंग नगर, गुढ़ियारी, रायपुर को दौड़ाकर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट के मध्य, उत्तर एवं पश्चिम ज़ोन में कुल 41 चिन्हित स्थानों पर यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, वांछित एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी, वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html