google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय मणिकर्णिका एक्सपो का आयोजन

Jul 28, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय मणिकर्णिका एक्सपो का आयोजन अग्रसेन धाम (छोकरा नाला के पास) में किया जा रहा है।

जिसका उदघाटन 27 तारीख शनिवार को अग्रसेन धाम में प्रातः 11 बजे अग्रसेन भगवान की पूजा करके, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के कर कमलों द्वारा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, महिला मंडल प्रभारी कैलाश मुरारका, महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका, महामंत्री ममता अग्रवाल, युवा मंडल के अध्यक्ष राम अग्रवाल, युवती मंडल की अध्यक्ष शिवांगी अग्रवाल एवं मोहल्ले की संयोजक, सहायोजिका एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका ने बताया कि दो दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न प्रांतों से स्टॉल लगाए जा रहे है गुजरात के जाम नगर से पटोला के परिधान है कोलकाता की स्टाइलिश कुर्ती है जयपुर की बांधनी बंधेज के परिधान, अहमदाबाद की ज्वेलरी है सूरत से साड़ी का स्टॉल है दिल्ली, मुंबई एवं इंदौर शहर के परिधान, फुट वियर, बैग, गिफ्ट आइटम, रियल डायमंड ज्वेलरी का स्टॉल उपस्थित है सेरेमिक के पॉट स्टेच्यू आर्ट गैलेरी का स्टॉल रहेगा वही कोलकाता की डिजाइनर राखी, तोरण भैया भाभी को देने तरह - तरह के गिफ्ट आइटम रहेंगे महा मंत्री ममता अग्रवाल ने बताया। जन्माष्टमी को देखते हुए कान्हा जी की पोशाक श्रृंगार के सामान वृंदावन के स्टॉल लगाए गए हैं। एक ही छत के नीचे 60 स्टॉल में सावन के त्यौहार राखी, जन्माष्टमी की खरीदी आराम से कर सकते है। फूड स्टॉल के लज़ीज़ व्यंजनों का लुफ्त ले सकते है।

यह एक्सपो 28 तारिक की रात 8 बजे तक चलेगा।

विशेष आकर्षक पुरुस्कार भी रहेंगे प्रत्येक 2 घंटे में लक्की कूपन निकाला जाएगा जिसमें मौसम की तरह चांदी के उपहारों की बरसात होगी। लक्की बंपर ड्रॉ में विशेष पुरुस्कार रहेगा। महिला मंडल के प्रभारी कैलाश मुरारका ने सभी से बढ़ चढ़ कर मानसून सीजन की शॉपिंग करने कहा उक्तासय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html