रायपुर: महादेवघाट कुंड में 790 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: राजधानी के महादेवघाट स्थित खारून नदी पाटन पुलिया के पास बनाए गए नगर निगम के विसर्जन कुंड में दुर्गा विसर्जन का सिलसिला जारी है। आज दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और विधि-विधान के साथ 790 प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न किया।

प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सुबह से ही भक्तजन प्रतिमाओं को लेकर कुंड पहुंच रहे हैं। नदी के मुख्य जलप्रवाह को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने यहां विशेष विसर्जन कुंड तैयार किया है, जहां क्रेन, लाइट और बचाव दल की तैनाती के साथ विसर्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। दोपहर तक सैकड़ों समितियों और आम नागरिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाएं विसर्जित कर माता को विदाई दी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments