रायपुर : 900 टैबलेट और 77 सिरप के साथ 2 गिरफ्तार, 4 लाख का मसरूका जब्त.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं और एक बुलेट वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरी कार्रवाई में जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।
वाटिका नगर रोड के पास हुई घेराबंदी -
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 16 सितंबर 2026 को थाना सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास कुछ संदिग्ध लोग दोपहिया वाहन से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप लेकर घूम रहे हैं और ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुड़िया के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
बोरियों से मिले 900 टैबलेट और 77 शीशी सिरप -
पुलिस ने हुलिए के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की, जिन्होंने अपने नाम सलमान खान (निवासी संजय नगर, टिकरापारा) और शेख युसुफ (निवासी नयापारा, गोलबाजार) बताए।
तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बोरियों से:
900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट (निट्रोसन / Nitrosun)
77 शीशी प्रतिबंधित सिरप (ऑनरेक्स / ONEREX)
बिक्री के 4,200 रुपये नकद और
बुलेट वाहन (क्रमांक CG 04 KS 8663) जब्त किया गया।
आरोपी दवाओं की खरीद-फ बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस -
थाना सरस्वती नगर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 201/26 दर्ज कर धारा 21(सी), 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध कारोबार के मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटा, गुढ़ियारी, रामनगर, गंज और महोबा बाजार जैसे इलाकों में सक्रिय अन्य बड़े तस्करों पर भी शिकंजा कसने की सख्त जरूरत है।





.jpg)








Comments