google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बारिश का आंकड़ा 99 फीसदी पहुंचा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा बरसा पानी...

Aug 24
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मानसून पिछले कुछ दिनों से एक्टिव नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। आज सावन का आखिरी सोमवार है और आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।


मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है और बादल छाए हुए हैं आशंका है कि राजधानी में आज भी भारी बारिश होगी। विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की चाल खेती-किसानी और जल स्रोतों के लिहाज से बेहद राहत जनक बनी हुई है।


राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 अगस्त 2026 तक की बारिश रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश भर में औसतन 783.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की 10 वर्षों की औसत बारिश (791.1 मिमी) का लगभग 99 प्रतिशत है। चालू मानसून सत्र में आज प्रदेश का औसत दैनिक वर्षा का आंकड़ा 15.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया।


​प्रदेश में बारिश का वितरण क्षेत्रवार काफी विविध रहा है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां बादल खुलकर बरसे हैं, वहीं बस्तर संभाग और सरगुजा के कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार अब भी औसत से पीछे चल रही है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो राज्य में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 168.3 फीसदी (1019.9 मिमी) बारिश के साथ पहले पायदान पर है, जबकि बलरामपुर 150.6 फीसदी (1028.1 मिमी) और महासमुंद 133.2 फीसदी (943.3 मिमी) के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।


दूसरी ओर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अब तक सामान्य की तुलना में सबसे कम 64.7 प्रतिशत (662.0 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह सुकमा में 65.8 फीसदी (726.0 मिमी) और बीजापुर में 67.0 फीसदी (973.8 मिमी) ही वर्षा दर्ज की गई है। संभागवार जिलों की स्थिति पर नजर डालें तो मैदानी और मध्य क्षेत्र के रायपुर में 819.9 मिमी (127.7%), गरियाबंद में 918.1 मिमी (122.9%), बलौदाबाजार में 848.6 मिमी (116.5%), धमतरी में 783.5 मिमी (105.2%), बिलासपुर में 827.9 मिमी (108.7%), मुंगेली में 841.5 मिमी (120.3%), जांजगीर-चांपा में 936.3 मिमी (113.4%), सक्ती में 788.6 मिमी (107.1%), कोरबा में 852.4 मिमी (100.7%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 805.5 मिमी (106.3%), दुर्ग में 617.2 मिमी (105.8%), राजनांदगांव में 672.1 मिमी (101.7%) और बालोद में 831.9 मिमी (114.8%) बारिश दर्ज की जा चुकी है।


उत्तरी छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 863.3 मिमी (117.9%) और सूरजपुर में 885.2 मिमी (108.3%) बारिश हुई है। हालांकि रायगढ़ (801.7 मिमी – 96.9%), कोरिया (686.1 मिमी – 94.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (551.1 मिमी – 98.0%), कबीरधाम (538.3 मिमी – 88.9%), दंतेवाड़ा (901.3 मिमी – 86.6%), जशपुर (658.5 मिमी – 85.7%), बेमेतरा (462.0 मिमी – 79.9%), सरगुजा (469.8 मिमी – 77.9%), कोण्डागांव (686.4 मिमी – 76.7%), बस्तर (709.7 मिमी – 70.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (640.5 मिमी – 69.3%) में बारिश की कुल मात्रा अब भी सामान्य औसत से कम बनी हुई है। नारायणपुर में जरूर 1089.3 मिमी वर्षा के साथ 111.5 प्रतिशत का आंकड़ा हासिल हुआ है। बीते 24 घंटों के भीतर बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 59.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बालोद में 30.0 मिमी, गरियाबंद में 29.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 29.6 मिमी, कोण्डागांव में 29.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 29.3 मिमी, राजनांदगांव में 28.0 मिमी और बीजापुर में 26.8 मिमी पानी बरसा। प्रदेश में समग्र रूप से 99 फीसदी औसत बारिश हो जाने से खरीफ फसलों की स्थिति मजबूत हुई है और प्रमुख नदी-नालों तथा बांधों में जलस्तर सुरक्षित बना हुआ है।

#रायपुर #छत्तीसगढ़मेंमानसून_सक्रिय #प्रदेशमेंबारिश #भारीबारिशका_अलर्ट #ब्रेकिंगADNन्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html