रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म; भाई का दोस्त निकला दरिंदा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र मेंवान मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बालिका को उसकी ही जान-पहचान के युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के भाई का दोस्त होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना था, जिसका उसने फायदा उठाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना इसी साल 14 जनवरी की है। पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी जीवन लाल यादव वहां पहुंचा। पहले उसने बातचीत के जरिए लड़की का भरोसा जीता और फिर अपने नापाक इरादों को अंजाम दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा।
मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ महीनों बाद पीड़िता के स्वास्थ्य में आए बदलावों को देखकर मां को शक हुआ। मां के बार-बार पूछने पर सहमी हुई बेटी ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 16 अक्टूबर को पीड़िता की मां ने खरसिया पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं और चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के अलावा प्रिया साहू, धनंजय कश्यप, कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सिदार सिंह और गोविन्द बनर्जी की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती से पेश आएगी ताकि अपराधियों को कड़ा संदेश मिल सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments