सिहावा में बारिश बनी आफत, मछुआरे की मौत और छात्र लापता...
- ANIS LALA DANI

- Aug 2
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धमतरी :- धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है | सिहावा थाना क्षेत्र से तीन अलग-अलग दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं | एक ओर उफनते एनीकट में बहने से एक मछुआरे की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर चौथी कक्षा का 9 वर्षीय छात्र पिछले पांच दिनों से लापता है | इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी लापता होने की सूचना है | इन घटनाओं ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है |
जानकारी के मुताबिक, घोटगांव निवासी धनंजय तेता मछली पकड़ने के लिए सेमरा एनीकट गए हुए थे | इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया और रपटे पर पानी का तेज बहाव आ गया | तेज बहाव की चपेट में आने से धनंजय बह गए और उनकी मौत हो गई | घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया | दो दिन की मशक्कत के बाद धनंजय का शव बरामद किया गया |
वहीं सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा | घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है | पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं |




.jpg)










