धमतरी में बारिश का कहर: नाले और महानदी में बहने से दो बच्चों की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
धमतरी :- धमतरी जिले में लगातार बारिश और उफनते नालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की कमी दो परिवारों के लिए भारी साबित हुई। सोरिद वार्ड में नाले में बहे 7 वर्षीय बालक लक्ष्य साहू का शव 24 घंटे की तलाश के बाद बरामद किया गया था। वहीं शनिवार से लापता 14 वर्षीय छात्रा तराना निषाद का शव भी तीन दिन बाद महानदी के परखंदा-सौंगा टापू के पास मिला। दोनों घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मेघा निवासी 14 वर्षीय छात्रा तराना निषाद, पिता उदे राम निषाद, शनिवार को महानदी में आई बाढ़ देखने गई थी।
इसी दौरान मातारानी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बने नाले के तेज बहाव में वह गिर गई और पानी के साथ बह गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने नाले और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। जिले में लगातार बारिश और उफनते नालों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की कमी दो परिवारों के लिए भारी साबित हुई। सोरिद वार्ड में नाले में बहे 7 वर्षीय बालक लक्ष्य साहू का शव 24 घंटे की तलाश के बाद सोमवार शाम बरामद किया गया था। वहीं शनिवार से लापता 14 वर्षीय छात्रा तराना निषाद का शव भी तीन दिन बाद मंगलवार को महानदी के परखंदा-सौंगा टापू के पास मिला।
दोनों घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मेघा निवासी 14 वर्षीय छात्रा तराना निषाद, पिता उदे राम निषाद, शनिवार को महानदी में आई बाढ़ देखने गई थी। इसी दौरान मातारानी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे बने नाले के तेज बहाव में वह गिर गई और पानी के साथ बह गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने नाले और आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की।
लगातार तीन दिनों तक छात्रा की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार को मगरलोड ब्लॉक के ग्राम सौंगा और परखंदा के बीच महानदी के एक टापू के पास ग्रामीणों ने एक शव फंसा हुआ देखा। इसकी सूचना कोटवार और सरपंच को दी गई, जिसके बाद मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शव की पहचान तराना निषाद के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन से बेटी की तलाश कर रहे परिवार पर शव मिलने के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
इससे पहले रविवार शाम सोरिद भरीपारा निवासी 7 वर्षीय लक्ष्य साहू, पिता गौतम साहू, खेलते समय खुले नाले में गिरकर बह गया था। बच्चे के लापता होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए थे। घटना से नाराज नागरिकों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया था। इसके बाद प्रशासन ने तलाश तेज की और पुल को तुड़वाकर पाइपों की जांच कराई गई। सोमवार शाम करीब 5:30 बजे चौथे पाइप में लक्ष्य का शव फंसा हुआ मिला। दो दिनों के भीतर दो बच्चों की मौत के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दिनों में खुले नालों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। नागरिकों का कहना है कि कई जगहों पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड, जालियां और बैरिकेडिंग का अभाव है। बारिश के दौरान ऐसे स्थान बच्चों और राहगीरों के लिए खतरनाक बन जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे। विशेष रूप से खुले नालों और तेज बहाव वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग और जाली लगाने की आवश्यकता बताई जा रही है। लक्ष्य साहू और तराना निषाद की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों में प्रशासन की तैयारियों को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments