रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दिया है। जिसे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन नॉन इंटरलॉकिंग काम का कार्य किया जाएगा। अलग-अलग डेट में कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।
जिससे छग से झारखंड, महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल और बिहार जाने वाली यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। रेलवे के अनुसार, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग डेट्स में चलने वाली 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। यहां आप कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देख सकते है।
ये ट्रेनें होंगी रद्द -
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में कैंसिल रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस चेंज रूट से चलेगी 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी। गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से हावड़ा से रवाना होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments