google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायगढ़; 16 साल की बालिका को विवाह का झांसा देकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में महिला एवं नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित “अभियान संवेदना” के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को बालिका घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 408/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। बालिका की तलाश के दौरान 1 अगस्त 2026 को पुलिस ने बालिका को केलो डेम के पास आरोपी विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) के साथ बरामद किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे विवाह का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ पत्थलगांव ले गया और अपने परिचितों के घर रखकर शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। बालिका के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं। आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AG 0302 तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी विनय केरकेट्टा, निवासी कृष्णापुर, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़, के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html