रायगढ़: अटल आरोग्य लैब से मरीजों को राहत, ₹10 में मिल रही 134 प्रकार की निःशुल्क जांच.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़:- किरोड़ीमल शासकीय रायगढ़ जिला अस्पताल में 1 जुलाई से शुरू हुई अटल आरोग्य लैब मरीजों के लिए सुविधाजनक और किफायती जांच का माध्यम बन रही है। लैब के संचालन के करीब दो माह में अब तक 7,207 मरीजों की 30,388 जांच की जा चुकी हैं। यहां मरीजों को 134 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल ने बताया कि अटल आरोग्य लैब का लाभ लेने के लिए मरीज को केवल 10 रुपये की पर्ची कटानी होती है। इसके बाद चिकित्सक के निर्देशानुसार आवश्यक जांच निशुल्क की जाती है।
इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। लैब की एक खास सुविधा यह भी है कि जांच रिपोर्ट मरीज की पर्ची पर दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ती और कागजी रिपोर्ट संभालने की परेशानी भी कम हुई है। डॉ. पटेल के अनुसार, अटल आरोग्य लैब में अत्याधुनिक मशीनों और आधुनिक संसाधनों की सहायता से जांच की जा रही है। इससे जांच प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ मरीजों को बेहतर और सही रिपोर्ट उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। अटल आरोग्य लैब की सुविधा शुरू होने से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करने की जरूरत भी कम हुई है। कम शुल्क में बड़ी संख्या में जांच की सुविधा मिलने से यह लैब मरीजों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।
#Raigarh #Patients #AtalArogyaLab #134types #freetests #available₹10 #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments