google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जन्माष्टमी और मेले को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, गुंडों पर सख्त निगरानी....

Aug 31
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़। आगामी जन्माष्टमी, विभिन्न धार्मिक आयोजनों और मेलों को देखते हुए रायगढ़ पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति, विवाद या आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसे लोगों को थाने बुलाकर अपराध और विवाद से दूर रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने वालों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। मारपीट, शराबखोरी, उपद्रव, विवाद अथवा किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।


चक्रधरनगर में भी पुलिस की सख्ती इसी क्रम में चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में भी गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना परिसर में हाजिर कराया गया। डीएसपी राहुल उईके ने बदमाशों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपराध और विवाद से पूरी तरह दूर रहें तथा समाज की मुख्यधारा में रहकर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी बदमाश के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने या उसके किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करेगी और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। डीएसपी राहुल उईके ने थाना प्रभारी चक्रधरनगर राकेश मिश्रा को निर्देश दिए कि क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की नियमित जांच की जाए। उनके वर्तमान गतिविधियों और आवागमन पर नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी आगामी जन्माष्टमी, मेलों और अन्य सार्वजनिक आयोजनों को लेकर रायगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और आयोजनों वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच बढ़ाने के साथ डायल-112 की टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस अधिकारी स्वयं थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और लगातार निगरानी रखने से आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।


संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद, उपद्रव या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है। रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहारों की आड़ में शांति भंग करने या आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html