google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़: महापौर जीवर्धन चौहान ने निगम कर्मचारियों को वितरित किए रेनकोट.....

Aug 21
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़: बारिश के मौसम में मैदानी कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए रायगढ़ नगर निगम की ओर से रेनकोट का वितरण किया गया। रेनकोट वितरण कार्यक्रम महापौर जीवर्धन चौहान के कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां निगम के मैदानी कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान किए गए।


कर्मचारियों ने रेनकोट मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान फील्ड में काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार बारिश में भीगने के बावजूद उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। रेनकोट मिलने से अब बारिश के दौरान काम करने में सुविधा होगी और वे बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकेंगे।


इस मौके पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि लगातार बारिश के बीच फील्ड में काम करने वाले निगम कर्मचारी कई बार भीगते हुए अपनी सेवाएं देते हैं। कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रेनकोट उपलब्ध कराया गया है।


महापौर ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगम कर्मचारियों को समय पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्यवाही करनी पड़ती है। रेनकोट मिलने से कर्मचारी खराब मौसम में भी सुरक्षित रहते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना काम जारी रख सकेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html