google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायगढ़ एयरगन कांड, आरोपी ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मामूली विवाद के बाद युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से फायर कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर पहुंचकर उसे दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी में जीआरपी ग्वालियर का भी सहयोग रहा। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की, जहां उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरसवरन सिंह घोतड़ा (44) निवासी जालंधर, पंजाब, वर्तमान निवासी ग्राम तेंदूडिपा, कलमी, रायगढ़ के रूप में हुई है।


पानी के छींटे पड़ने पर हुआ था विवाद मामला 29 अगस्त 2026 की रात का है। कोतरारोड क्षेत्र में सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर हरसवरन सिंह घोतड़ा का खुशहाल अग्रवाल से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पिस्टलनुमा हथियार निकालकर खुशहाल को निशाना बना लिया। आरोपी ने युवक के सिर की तरफ दो बार फायर किया। हालांकि, खुशहाल समय रहते नीचे बैठ गया, जिससे वह गोली की चपेट में आने से बच गया। घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वहां से पिस्टलनुमा हथियार बरामद किया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


साले ने भगाने में की थी मदद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके साले बुधराम चौहान उर्फ छोटू ने मदद की थी। आरोपी से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद बुधराम उसे अपनी मोटरसाइकिल से भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था। पुलिस ने अपराध में संलिप्तता सामने आने के बाद बुधराम चौहान उर्फ छोटू (30) को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पूछताछ में बुधराम से फरार आरोपी हरसवरन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।


साइबर टीम ने ग्वालियर तक किया पीछा एसएसपी ने साइबर थाना टीम को आरोपी की तकनीकी पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। साइबर टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। जांच में आरोपी के ग्वालियर पहुंचने का सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम वहां रवाना हुई। लगातार पीछा करते हुए टीम ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां जीआरपी ग्वालियर की मदद से हरसवरन सिंह घोतड़ा को पकड़ लिया गया। रायगढ़ लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने फायरिंग की घटना स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि वारदात में इस्तेमाल एयरगन उसने ऑनलाइन खरीदी थी। चूंकि मामला पहले अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया था, इसलिए पुलिस ने प्रार्थी से आरोपी की पहचान की कार्रवाई भी कराई।


मोबाइल भी किया गया जब्त पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके साले बुधराम से बातचीत में इस्तेमाल किया गया विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में साइबर डीएसपी शिखर मरावी के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, कोतवाली थाना प्रभारी अमित सिंह, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, संतराम केंवट सहित कोतवाली और साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html