google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

जन्माष्टमी और झूला उत्सव के लिए रायगढ़ प्रशासन अलर्ट....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़: जन्माष्टमी पर्व और झूला उत्सव के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जिला कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कानून-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाज प्रमुख और आयोजन समितियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने कहा कि रायगढ़ में जन्माष्टमी का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


मंदिरों में CCTV और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस

जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और उनके डिस्प्ले की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पेयजल, विद्युत और साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।


2 से 6 सितंबर तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए 2 से 6 सितंबर तक एकांगी यातायात व्यवस्था लागू की गई है। रेलवे स्टेशन से चक्रधरनगर जाने वाले वाहनों को सुभाष चौक और गद्दी चौक से डायवर्ट कर चांदनी चौक या सर्किट हाउस मार्ग से भेजा जाएगा।

वहीं, चक्रधरनगर से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहनों को शहीद चौक, सारंगढ़ चौक और मालधक्का रोड के रास्ते भेजा जाएगा। इसके अलावा गद्दी चौक, सुभाष चौक, सारंगढ़ चौक, ओवरब्रिज, कोष्टापारा तिराहा और सिल्वर पैलेस तिराहा पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।


श्रद्धालुओं के लिए पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मिनी स्टेडियम, रामलीला मैदान, नटवर स्कूल, पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड और गांधी गंज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्याम मंदिर और गौरीशंकर मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही मटकी फोड़ सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति के लिए चक्रधरनगर कंट्रोल रूम का नंबर 9479193299 जारी किया गया है।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html