बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, ओडिशा और आंध्र तट पर भारी बारिश की चेतावनी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भुवनेश्वर :- बंगाल की खाड़ी से उठ रहे एक खतरनाक चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 23 अक्टूबर को जारी बुलेटिन में यह बात सामने आई है कि बंगाल की खाड़ी का कम दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।
26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में इसके चक्रवात बनने की पूरी संभावना है, जो आगे बढ़कर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों की तरफ रुख कर सकता है। इस संभावित तूफान के असर से भारी बारिश, तेज आंधी और समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूरे आसार हैं।
आईएमडी के मुताबिक, यह सिस्टम 24 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 25 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से 25 अक्टूबर के बाद ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है और 27 अक्टूबर तक इसका असर और तेज हो सकता है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र की प्रमुख मनोरमा मोहंती ने भी इस प्रणाली पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।
यदि यह प्रणाली पूरी तरह चक्रवात में तब्दील होती है, तो इसका नाम 'अरनब' (Arnab) रखा जाएगा, जिसे बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया है। संभावित खतरे को देखते हुए समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते मछुआरों को एहतियात के तौर पर समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों के लोगों को भी अगले 48 से 72 घंटों के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है। #चक्रवात #बंगालकीखाड़ी #ओडिशा #आंध्रप्रदेश #भुवनेश्वर #मौसमअलर्ट #आईएमडी #भारीबारिश #तेजआंधी #समुद्रीलहरें #मछुआरोंकेलिएअलर्ट #तटीयइलाके #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments