google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़: घर लौट रहे दंपती की स्कूटी को ट्रेलर ने रौंदा.....

Aug 27
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना लाखा रोड पर लाखा डेम के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दंपती सड़क पर जा गिरे और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


जानकारी के मुताबिक, लाखा निवासी सुनीता यादव (28) अपने पति रामेश्वर उर्फ रवि यादव के साथ स्कूटी से रायगढ़ से अपने घर लाखा लौट रही थी। दोनों लाखा रोड पर लाखा डेम के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दंपती स्कूटी से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सुनीता यादव को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके पति रामेश्वर यादव को भी चोट लगी, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।


हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने घायल रामेश्वर को संभाला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। महिला की पहचान होने के बाद उसके परिजन भी लाखा गांव से मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने के कारण लाखा रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।


पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया रास्ता

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझाइश दी और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने रास्ता खाली किया और धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं घायल पति का उपचार कराया गया।


ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ट्रेलर की गति कितनी थी और किन परिस्थितियों में वह स्कूटी से टकराया। हादसे के बाद एक परिवार में मातम पसरा हुआ है। 28 वर्षीय सुनीता की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html