रायगढ़: रेलवे स्टेशन पर बाजे-गाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत.....
- BREAKING ADN NEWS
- 12 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़ : लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद रायगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर विशाखापट्टनम से प्रयागराज के बीच साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। ट्रेन के पहले फेरे में रायगढ़ पहुंचने पर ट्रेड यूनियन कौंसिल के पदाधिकारियों ने यात्रियों और ट्रेन के चालक दल का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रेन के रायगढ़ पहुंचते ही पदाधिकारियों ने यात्रियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा कराया। वहीं चालक दल का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। बाजे-गाजे के साथ हुए स्वागत से यात्री भी उत्साहित नजर आए।
ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष शेख कलिमुल्ला ने कहा कि रायगढ़ से दक्षिण भारत की ओर सीधी ट्रेन सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी होती थी। नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रायगढ़ औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। अब तक यात्रियों को बिलासपुर, झारसुगुड़ा जैसे स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी या सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता था। वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी ने रेल प्रबंधन से मांग की कि ट्रेन का संचालन नियमित रखा जाए और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसे साप्ताहिक के बजाय प्रतिदिन चलाया जाए। उनका कहना है कि इससे रायगढ़ के साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।




.jpg)










