google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायगढ़: 18 किलो गांजा व नशीले इंजेक्शन के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत पिछले 48 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 18 किलो से अधिक गांजा, नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बरामद किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


रेलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। 18 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के सामने तीन व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस, साइबर सेल और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान त्रिनाथ मलिक (27 वर्ष), ओमप्रकाश राउत (20 वर्ष) और सत्यव्रत मोहन्ती (25 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों आरोपी ओडिशा के पुरी जिले के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 15.1632 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।


नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बेचने वाला युवक पकड़ा गया

इसी अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। 18 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास मोटरसाइकिल स्टैंड क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान दीपक डोंगरे (22 वर्ष), निवासी बापूनगर रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 नग Pentazocine Injection IP 30mg/ml, 17 नग Nitrazepam Tablets IP, एक इस्तेमाल किया हुआ निडिल-सिरिंज और 200 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त नशीले पदार्थों की कीमत करीब 1,032 रुपये है। आरोपी के पास इन दवाओं को रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 में मामला दर्ज किया गया।


लैलूंगा में 3 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। 19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पाकरगांव मुख्य मार्ग के पास तीन लोग गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोधराम यादव (44 वर्ष), निवासी केकराझरिया थाना लैलूंगा, दिलाराम चौहान (55 वर्ष), निवासी कुकुरभुका थाना बागबहार जिला जशपुर और सनत साय चौहान (50 वर्ष), निवासी बिरिमडेगा थाना बागबहार जिला जशपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाकर बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।


नशे के नेटवर्क पर लगातार नजर

रायगढ़ पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में गांजा, नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html