राहुल गांधी घायल छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सियासत भी तेज हो गई है | सोमवार को CJP के प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा | वो प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों का हाल जानने के लिए दिल्ली के RML अस्पताल भी पहुंचे | राहुल गांधी ने पूछा कि छात्रों के साथ जो हुआ उस पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
'युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए था'
राहुल गांधी ने कहा, 'बात यह है कि देश के युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए. देश के युवाओं के पास मौके नहीं हैं, सारे रास्ते बंद हैं, कॉम्पिटिटिव एग्जाम का एक रास्ता खुला था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया है | यहां मौजूद छात्र सिर्फ एजुकेशन सिस्टम के बारे में ही नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर भी शिकायत कर रहे हैं, यह युवाओं के भविष्य का मामला है | भारत के छात्र कह रहे हैं कि भारत में उनका कोई भविष्य नहीं है | यह जायज बात है |'उन्होंने कहा कि युवा एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम के खिलाफ विरोध कर रहे हैं | पूरा देश जानता है कि एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम को दीमक ने खोखला कर दिया है | प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
उन्होंने कहा कि टेस्टिंग सिस्टम पूरी तरह टूट चुका है और उसे अंदर से खोखला कर दिया गया है | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए और छात्रों से माफी मांगने की मांग की, राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि एजुकेशन सिस्टम लगभग खत्म हो चुका है. छात्र जो शिकायत कर रहे हैं, उसमें कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और सरकार के सामने कई प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है | राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और उन पर हो रही पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए |
एक सवाल के जवाब में जब कहा गया कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित है और कार्रवाई भी हुई है, तो राहुल गांधी ने जवाब दिया कि असली मुद्दा कार्रवाई का नहीं बल्कि देश के युवाओं के साथ हो रहे बर्ताव का है. उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए लगभग सारे रास्ते बंद हो चुके हैं और सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं का दरवाजा खुला था, जिसे भी अब बर्बाद कर दिया गया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी और अंबानी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और प्रचारकों को विश्वविद्यालयों का वाइस चांसलर बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों के पास इतना पैसा तक नहीं है कि वे कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें | उन्होंने कहा कि वे जल्द ही छात्रों से मिलने जाएंगे |
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन लाठीचार्ज गृह मंत्रालय के अधीन हुआ है, इसलिए गृह मंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए | उन्होंने इसकी अंतिम जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की बताई. राहुल गांधी RML हॉस्पिटल पहुंचे, घायल छात्रों से मिलेंगे....






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments