google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सदस्यता बहाल होते ही संसद पहुंचे राहुल गाँधी, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित......

Aug 9, 2023
2 min read













































सदस्यता बहाली के बाद आज पहली बार राहुल गांधी लोकसभा में पहुंचे। हालां‎कि जैसे ही सदन में पहुंचे तो वहां उनका स्वागत इं‎डिया के नेताओं ने ‎किया। इसके बाद भारी शोर-शराबा होने के चलते लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक के ‎लिए स्थ‎गित कर दी। गौरतलब है ‎कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।


इसके बाद पहली बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंचे। जहां इं‎डिया गठबंधन के नेताओं ने संसद में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। वहीं लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई। गौरतलब है ‎कि लोक सभा सचिवालय ने 4 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर केरल की वायनाड लोक सभा सीट से राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी है। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा स्पीकर ने आज ये फैसला लिया। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही हमने इसे बहाल कर दिया।


गौरतलब है ‎कि कि गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा दिए जाने के बाद, लोक सभा सचिवालय ने 24 मार्च 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी कर 23 मार्च 2023 से उनकी लोक सभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। राहुल गांधी 2019 के लोक सभा चुनाव में केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी, जिससे उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल करने का रास्ता साफ हो गया था। हालां‎कि कांग्रेस चाहती थी कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जल्द से जल्द बहाल हो जाए, जिससे अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा में उनकी भागीदारी का रास्ता साफ हो जाए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html