google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सीएम हाउस की सुरक्षा पर सवाल, कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर घेरा सरकार...

3 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- 

रायपुर राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास जैसे अति सुरक्षित परिसर में उपद्रव और तोड़फोड़ की घटना ने सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब सत्ता के केंद्र की ही सुरक्षा सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता अपनी हिफाज़त की उम्मीद कैसे कर सकती है? राज्य में कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।


धनंजय सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेशभर में आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, चाकूबाजी और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि अब लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, और स्कूल-कॉलेज जाने वाली बेटियां भी खतरे के साये में जीने को मजबूर हैं। सरकार सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।


मुख्यमंत्री निवास के सुरक्षा घेरे में सेंध लगाने वाली घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सरकार को सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद उपद्रवी वहां तक कैसे पहुंचे, सुरक्षा में कहां चूक हुई और इसके लिए किसकी जवाबदेही तय की गई है। जब वीवीआईपी जोन ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताना लाजिमी है।


गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने की मुख्य जिम्मेदारी गृह विभाग की है। गृह मंत्री को कोरे राजनीतिक बयान देने के बजाय पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करनी चाहिए। मामलों की निष्पक्ष जांच, अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई कर जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल किया जाना चाहिए।


अंत में उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के तथाकथित सुशासन के दावों को सिरे से नकार दिया है। सरकार प्रदेश में कानून का राज कायम करने में नाकाम रही है। राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने से बच रही है। आम नागरिकों को खोखले आश्वासनों की नहीं, बल्कि सड़क से लेकर घर तक एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल की आवश्यकता है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html