google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोनगंगा कॉलोनी में पांच मंजिला इमारत पर उठे सवाल...

Oct 16
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- शहर की सोनगंगा आवासीय कॉलोनी में पांच मंजिला इमारत बनाए जाने का मामला सामने आया है। कॉलोनी के रहवासियों ने निर्माण को अवैध बताते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। रहवासियों का आरोप है कि निर्माण के दौरान भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के अनुसार, निर्माणाधीन भवन के सामने सड़क की चौड़ाई कम है।


वहीं, भवन के आसपास पर्याप्त जगह नहीं छोड़े जाने के कारण पड़ोसी मकानों में हवा और रोशनी की समस्या होने की बात कही गई है। रहवासियों ने आरोप लगाया है कि निर्माण के चलते एक पड़ोसी के मकान में सीपेज की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि फ्लैट के शौचालय का वेंटिलेशन पड़ोसी मकानों की ओर खोला जा रहा है, जिससे उनकी निजता प्रभावित होने की आशंका है।


इसके अलावा, निर्माण स्थल पर पार्किंग का हिस्सा खुला होने और मजदूरों के आने-जाने से आसपास के घरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य देर रात तक जारी रहता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। शिकायत में निर्माण के दौरान घर की ओर कैमरा लगाए जाने और तराई के समय पानी घर के सदस्यों तथा सूखने के लिए रखे कपड़ों पर गिरने की बात भी कही गई है।


शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में भवन को निजी निवास के उद्देश्य से बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अब यहां फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों के आने की जानकारी मिल रही है। इससे रहवासियों ने निर्माण के व्यावसायिक उद्देश्य को लेकर भी सवाल उठाए हैं। रहवासियों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराने, भवन निर्माण की अनुमति और नियमों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निर्माण कार्य पर रोक लगाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

#बिलासपुर #सोनगंगाकॉलोनी #अवैधनिर्माण #पांचमंजिलाइमारत #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html