google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केबिन में घुसा अजगर, ड्राइवर और क्लीनर ट्रक से कूदकर बाहर भागे.....

Sep 29, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ग्रेटर नोएडा में बीती रात एक ट्रक में एक बड़ा अजगर केबिन में घुस गया। इसको देखकर परिचालक और चालक शोर मचाने लगे और ट्रक रोककर ट्रक से कूदकर बाहर भाग खड़े हुए। इस अजगर को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही है ट्रक बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक गोल चक्कर के पास पहुंचा, अचानक से कंडक्टर को केबिन के अंदर एक अजगर आता हुआ दिखाई दिया।


यह देखते ही वह चिल्लाने लगा और इसके बाद चालक और परिचालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर केबिन से बाहर भाग गए। इस दौरान परी चौक चौकी इंचार्ज ने अजगर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वन विभाग की टीम को कॉल किया, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस ने खुद कड़ी मेहनत के बाद अजगर को पकड़ा और उसको रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग को सौंप दिया।


दरसअल, गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक ट्रक सूरजपुर की तरफ से कासना की तरफ जा रहा था। जैसे ही है वह बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक गोल चक्कर के पास पहुंचा, अचानक से कंडक्टर को केबिन के अंदर एक अजगर आता हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही वह चिल्लाने लगा और इसके बाद चालक और परिचालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर केबिन से बाहर भाग गए।


उन्होंने जोर-जोर से अजगर-अजगर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परीचौक इंचार्ज और अन्य पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोग उस अजगर का वीडियो बनाने लगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html