google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में गुरु गोबिंद सिंह वार्ड में जनसंपर्क — जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित....

Jul 13, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

  • “सेवा ही धर्म: विधायक पुरंदर मिश्रा ने वार्ड 29 में लिया जनसमस्याओं का जायज़ा”


  • “खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र में विधायक पुरंदर मिश्रा का दौरा – समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन”


रायपुर:-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में आज गुरु गोबिंद सिंह वार्ड क्रमांक 29, खादी ग्रामोद्योग पंडरी क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान विधायक मिश्रा ने आमजन से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

जनसम्पर्क के दौरान नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट जैसी गंभीर समस्याएं रखीं, जिस पर विधायक मिश्रा ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जोन 3 के अध्यक्ष श्री प्रमोद साहू एवं वार्ड पार्षद श्री कैलाश बेहरा भी उपस्थित रहे और वार्ड स्तर पर आवश्यक कार्यों की जानकारी दी।

पुरंदर मिश्रा जनता के बीच अपनी स्पष्ट सोच, संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि “आपकी समस्याएं मेरी जिम्मेदारी हैं। जनता की सेवा ही मेरा धर्म है।”

विधायक मिश्रा ने यह भी दोहराया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुँचे — यह सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


।। आपका विश्वास, हमारी ज़िम्मेदारी ।।

।। सेवा, संकल्प और समाधान के साथ – पुरंदर मिश्रा ।।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html