google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

सेंटिंग प्लेट, किस्त और सामग्री की समस्याएं होंगी दूर—सरगुजा में ‘आवास चौपाल’ का बड़ा लक्ष्य...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत सरगुजा जिले में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। जिले के सभी 7 जनपद पंचायतों की उन ग्राम पंचायतों में, जहां अपेक्षाकृत अधिक आवास अपूर्ण हैं, ‘आवास चौपाल’ आयोजित कर हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। चौपाल के माध्यम से हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उन्हें आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


आवास चौपाल में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राही, बिहान समूह की दीदियां तथा स्थानीय राजमिस्त्री शामिल हो रहे हैं। चौपाल में अधिकारियों द्वारा प्रत्येक हितग्राही से आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है तथा निर्माण कार्य में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों की पहचान की जा रही है। हितग्राहियों द्वारा रेत एवं सीमेंट की उपलब्धता, आवास की किस्त प्राप्त होने, सेंटिंग प्लेट की व्यवस्था तथा अन्य निर्माण संबंधी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।


इन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय कर हितग्राहियों को सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक आवास के लिए तैयार होगी अलग कार्ययोजना आवास चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याओं की पहचान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए व्यक्तिगत कार्ययोजना तैयार करना भी है। राजमिस्त्रियों एवं बिहान समूह की दीदियों की सहभागिता से आवास निर्माण की प्रगति पर सतत नजर रखी जाएगी। हितग्राहियों को निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।


बिहान समूह की दीदियों को हितग्राहियों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं स्थानीय राजमिस्त्रियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय-सीमा में आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 100 प्रतिशत हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवास चौपाल में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास वाले शत-प्रतिशत हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक हितग्राही से आवास की वास्तविक स्थिति और निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी लेकर उनका प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।


उन्होंने राजमिस्त्री एवं बिहान समूह की दीदियों के सहयोग से प्रत्येक आवास के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। गांव में ही मिल रहा समस्याओं का समाधान सरगुजा जिले में आयोजित की जा रही ‘आवास चौपाल’ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों की समस्याओं को गांव में ही सुनने और उनके समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। हितग्राहियों से सीधा संवाद, स्थानीय राजमिस्त्रियों और बिहान समूह की दीदियों की सहभागिता तथा आवासवार कार्ययोजना के माध्यम से जिला प्रशासन अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। इससे पात्र परिवारों को जल्द से जल्द सुरक्षित और पक्का आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

#आवासचौपाल #PMAYG #सरगुजा #छत्तीसगढ़ #पक्काघरसबकेलिए #ग्रामीणविकास #brekingADNnews

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html