राजधानी में धर्म परिवर्तन का दबाव: दो महिलाओं पर एफआईआर दर्ज.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर मामला सामने आया है। एक स्थानीय परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्हें लंबे समय से धर्म बदलने के लिए विवश किया जा रहा था। इनकार करने पर आरोपियों ने घर पर हंगामा किया और परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि नाबालिग बेटे को भी प्रलोभन दिया जा रहा था, जबकि उनकी छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है।
विवाद के दौरान मोबाइल फोन तोड़ने, घर में ताला लगाने और पीड़ित परिवार को इलाज के लिए बाहर जाने से रोकने के भी आरोप लगाए गए हैं। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने इस मामले में विशाखा मसीह और दुलारी साहू के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि लगाए गए सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments