ब्रह्मपुर दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: बाबा धबलेश्वर के किए दर्शन...
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ब्रह्मपुर :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के ब्रह्मपुर दौरे के दौरान धबलेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान गोलाबंधा स्थित आर्मी एडी कॉलेज में ठहरी थीं। फिर वे पैदल धबलेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा धबलेश्वर के समक्ष पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर के पुजारियों और सेवायतों ने राष्ट्रपति के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच राष्ट्रपति ने भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर के सेवायतों का अभिवादन किया और पुनः अपने ठहरने के स्थान के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10:10 बजे ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। इसके बाद वह 10:20 बजे विशेष ट्रेन से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर ब्रह्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा गया।




.jpg)










