google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संगम नगरी प्रयागराज में न्याय के अधिकार की हुंकार, भूपेश बघेल और लक्ष्मी गुप्ता का जोरदार इस्तकबाल...

2 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रयागराज में आयोजित एक विशेष सामाजिक न्याय सम्मेलन का माहौल उस वक्त और अधिक सुहाना हो गया जब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी गुप्ता का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पिछड़ों और शोषित तबकों की आवाज बुलंद करने पहुंचे इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आया।

दौरान-ए-सफर इस कार्यक्रम का एक और पहलू बेहद खास रहा। कुछ दिन पहले आए लक्ष्मी गुप्ता के जन्मदिन को लेकर फाफामऊ और प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक बार फिर जश्न मनाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय भाव का मान रखते हुए भूपेश बघेल ने अपने हाथों से केक काटकर लक्ष्मी गुप्ता को खिलाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अप्रत्याशित और स्नेह से भरे पल ने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।


इस भव्य आयोजन के बाद लक्ष्मी गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया और समर्थकों के बीच कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने खासतौर पर जिला अध्यक्ष अशफाक खान, मंजू मौर्य और पूरी टीम का धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस मिलन समारोह को यादगार बना दिया। राजनीतिक गलियारों में इस सम्मेलन को वंचितों के हक की लड़ाई को और अधिक धार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html