google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने घर से बरामद की 75 पेटी अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार....

3 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बस्तर :- कोड़ेनार थाना क्षेत्र के मावलीभाटा गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरामद शराब मध्यप्रदेश में निर्मित बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दशहरा मेला-मड़ई में शराब बेचने के उद्देश्य से इसे अपने घर के एक कमरे में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार, कोड़ेनार पुलिस को 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में रहने वाला दुलगो कवासी (45 वर्ष) अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना में बताया गया था कि आरोपी मध्यप्रदेश से निर्मित शराब को आगामी दशहरा मेला-मड़ई में बेचने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के घर पहुंची और संदिग्ध स्थान की तलाशी लेने की प्रक्रिया शुरू की।


पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची, तो वहां एक कमरा बंद मिला। कमरे में ताला लगा हुआ था। पुलिस ने कमरे को खुलवाया और अंदर रखे सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों को बड़ी संख्या में शराब की पेटियां मिलीं। जांच करने पर सभी पेटियों में गोवा व्हिस्की ब्रांड की अंग्रेजी शराब रखी हुई पाई गई। पुलिस ने कमरे में मौजूद शराब की पेटियों की गिनती की। इस दौरान कुल 75 पेटी शराब बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से इसके संबंध में पूछताछ की।


पुलिस के अनुसार, बरामद 75 पेटियों में अंग्रेजी शराब की कुल 3,750 बोतलें रखी हुई थीं। शराब की कुल मात्रा 675 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपए है। सभी बोतलों पर मध्यप्रदेश में निर्मित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई पूरी की। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।


पुलिस ने आरोपी दुलगो कवासी से शराब रखने, परिवहन करने और बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई अनुमति या आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने दशहरा मेला-मड़ई में बिक्री करने के उद्देश्य से शराब अपने घर में रखने की बात स्वीकार की।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html