google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ,ऑनलाइन ठगी मामलें में 11 ठगबाज गिरफ्तार....

Oct 20, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सुरेन्द्र किन्हा, उप-पुलिस अधीक्षक नूंह ने जानकारी देते हुये बताया कि वीरवार को उप-निरीक्षक सुधीर थाना साईबर क्राईम नूंह के नेतृत्व में गठित एक टीम गस्त पर बाईपास शिकरावा मौजूद थी । उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शाबिर पुत्र शाहबुद्दीन, राहुल पुत्र नियामत व सोहेल पुत्र शहाबुद्दीन सभी निवासीयान सुखपुरी जिला नूंह अपने फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेंसिल पैक करने व नौकरी देने के नाम पर ऐड डालकर आमजन से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट पर चैटिंग करके उनको अपने झांसे में लेकर धोखाधड़ी करके डिलीवरी चार्ज, एडवांस रुपए के नाम पर अपने फर्जी फोन-पे व गूगल-पे अकाउंट में रुपये डलवाकर ऑनलाइन ठगी करते है ।


आज सुखपुरी गांव के जंगल में ऑनलाईन फ्राड कर रहे हैं और गांव नई के उमर मौहम्मद पुत्र अय्युब व अरसद पुत्र नूर मौहम्मद निवासीयान गांव नई जिला नूंह भी उनके साथ वहां पर मौजूद हैं । यदि दबिश दी जाए तो ऑनलाइन साइबर की वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन और फर्जी सिम सहित काबू आ सकते हैं । जिस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उपरोक्त शख्सों को काबू किया। नाम पता पूछने पर एक शख्स ने अपना नाम साबिर उपरोक्त व दूसरे ने अपना नाम राहुल उपरोक्त तीसरे ने अपना नाम सोहेल उपरोक्त चौथे ने अपना नाम उमर मौहम्मद उपरोक्त व पांचवे शख्स ने अपना नाम अरशद उपरोक्त बतलाया। तलाशी लेने पर उपरोक्त शख्सों के कब्जा से 7 मोबाईल फोन व कुछ सिम बरामद हुई।


पूछताछ व आरोपीयों के फोन की जांच करने पर फोन में फेसबुक पर फर्जी पहचान का उपयोग करके फेसबुक पर नटराज पैंसिल के नाम पर नौकरी देने, फ्रिज बेचने की ऐड़,सैक्सटोर्सन के लिए रिकार्ड की विड़ियो व अन्य ऐप मिली। जो उपरोक्त आरोपियों ने उपरोक्त फर्जी विज्ञापन पोस्ट करके भोले-भाले लोगों को लालच देकर अपने फर्जी बैंक खातों का उपयोग करके उनसे पैसे ठगना पाया गया। सभी मोबाईल फोन व सिमों को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। जिस सबंध में थाना साईबर अपराध नूंह में सबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके उपरोक्त आरोपियों को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। मुकदमा के सबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में सहायक उप-निरीक्षक गोपाल थाना साईबर क्राईम नूंह के नेतृत्व मे गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑन लाईन ठगी करने के मामले में आजाद पुत्र नवल खान, कासिफ पुत्र इब्राहिम, जमशेद पुत्र साहबदीन निवासियान जैतलाका थाना पुन्हाना, रिजवान पुत्र फैज मोहम्मद निवासी बीसरु थाना बिछोर व आबिद पुत्र रुकशीद निवासी ठेक थाना पुन्हाना को 06 मोबाईल फोन व कुछ सिम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


जिस संबन्ध में थाना साईबर अपराध नूंह में सबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । मुकदमा के सबंध में आरोपियों से पूछताछ जारी हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में थाना साईबर क्राईम नूंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑन लाईन ठगी करने के मामले में मुस्तफा पुत्र अरसद निवासी सिधरावट हालाबाद नूंह को 01 मोबाईल फोन व सिम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिस संबन्ध में थाना साईबर अपराध नूंह में सबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्टर करके नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है । मुकदमा के सबंध में आरोपी से पूछताछ जारी हैं । सभी आरोपियों को बाद पूछताछ शुक्रवार को नियमानुसार अदालत में पेश किया जायेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html