google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

पुलिस ने चोरी मामले में चार अपचारी बालकों को लिया हिरासत में...

Dec 15, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार- सूने मकानों में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है. इस बीच हथबंद थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की घटना का मामला थाने में दर्ज हुआ. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपचारी बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. साथ ही चारों के पास से लगभग चार लाख पंद्रह हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद की गई है. चारों नाबालिगों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है. मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है |


थाना प्रभारी अजय झा ने इस मामले में बताया कि, पीड़िता हथबंद और भाटापारा दोनों जगहों पर निवास करती है और उनका आना जाना लगा रहता है. बच्चों की परीक्षा की वजह से काफी दिनों से नहीं आई थी. 13 दिसंबर को जब वह हथबंद आई और घर के स्टोर रूम में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब मिले तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई |


पुलिस ने इसके बाद मामला दर्ज कर टीम बनाकर जांच में जुट गई थी. सघन जांच पड़ताल के बाद चारों अपचारी बालकों को पकड़ा गया. पूछताछ करने पर चारों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के पूरे सामान लगभग 4.15 लाख रुपये जब्त किया गया है. चारों आरोपी विधि से संघर्षरत है, इसलिए इन्हें बलौदाबाजार के किशोर न्यायालय में पेश किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html