पुलिस ने पकड़ी नौ लाख की अवैध इमारती लकड़ी, क्रेन समेत 1 गिरफ्तार..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा :- इमारती लकड़ी की चोरी और अवैध परिवहन पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख की लकड़ी और क्रेन बरामद किया है | प्रारंभिक शिकायत 7 वृक्षों तक सीमित थी, लेकिन गहन जांच में लगभग 20.169 घन मीटर लकड़ी और क्रेन बरामद की गई है | वन परिक्षेत्र अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध दर्ज किया गया | में कहा गया कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के 7 वृक्षों की लकड़ी काटकर अवैध रूप से ले जाई गई |
तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर जांच में पता चला कि लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था | प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ढोने में प्रयुक्त क्रेन को जब्त किया | पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है | उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments