google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जुआरियों की महफिल में पुलिस की दबिश, 11 जुआड़ी गिरफ्तार....

Nov 2, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलरामपुर- मध्यप्रदेश की सीमा से लगे बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कर्री में पुलिस ने अंतरराज्यीय जुआरियों के फड़ में छापा मारकर 11 लोगों को हार-जीत का दांव लगाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से 90 हजार रूपये नकद, एक स्कार्पियो, एक इको स्पोर्ट्स कार, 12 मोबाइल, सात मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नकदी सहित अन्य सामानों की कुल कीमत लगभग 19 लाख 50 हजार रुपये हैं। उन्होंने बताया कि सभी के विरुद्ध जुआ एक्ट के अलावा धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।


जिन लोगों को हार-जीत का दांव लगाते पकड़ा गया, उनमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश के लोग भी शामिल हैं। ग्राम कर्री निवासी रोहिणी जायसवाल के घर के नजदीक जंगल में सभी लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने करूणा शंकर सरना, इन्द्रमन सरना, रोहिणी प्रसाद जायसवाल कर्री, रामसजीवन साहू टूषा बैढ़न, अम्बालिकेश्वर जायसवाल उरती बैढ़न, जमीरउद्दीन बैकुण्ठपुर, राजाराम साहनी शक्तिनगर, शिवशंकर सोनी गहिलारा बैढ़न, प्रभाकर प्रसाद जायसवाल उरती बैढ़न, मो सलमान बैकुंठपुर, राजेश कुमार देवांगन रघुनाथनगर शामिल हैं। बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कर्री में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के जुआरियों द्वारा हार-जीत का दांव लगाने की सूचना पर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन शैलेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बलरामपुर से विशेष पुलिस टीम को भेजा था। इस टीम में जिला पुलिस बल के अलावा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी, जवानों को शामिल किया गया था। सभी ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर जुआड़ियों को पकड़ा। पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में जुआ के बड़े फड़ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के कारण जिला मुख्यालय से विशेष टीम को भेजना पड़ा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html