हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले में पुलिस एक्शन मोड में, फरार शोएब ढेबर की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कांग्रेस नेता से रंगदारी (वसूली) मांगने के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। तेलीबांधा थाने में दर्ज इस केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शोएब ढेबर को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए रायपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें आज सुबह से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बैरनबाजार स्थित उसके आवास और शहर के अन्य सभी संभावित गुप्त ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
क्या है पूरा मामला ?
शोएब ढेबर पर एक कांग्रेस नेता को डराने-धमकाने और उससे रंगदारी वसूलने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में धारा 384 (जबरन वसूली) सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में पेश किया था। हालांकि, उस वक्त अदालत ने गिरफ्तारी प्रक्रिया को अवैध मानते हुए उसे रिहा कर दिया था।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर शुरू हुई तलाश -
निचली अदालत से आरोपी के छूटने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता और ठोस सबूतों के आधार पर उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुलिस के तर्कों को सही माना और शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।
इसी अदालती आदेश के बाद पुलिस एक बार फिर सरगर्मी से उसकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल आरोपी शोएब पुलिस को चकमा देकर फरार है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments