google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस जांच में जुटी, संदिग्ध परिस्थिति में सड़क पर पड़ी मिली युवती की लाश...

Nov 20, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर औराझरिया घाट के समीप संदिग्ध परिस्थिति में युवती का शव सड़क पर मिला है। युवती के सिर व पेट के पास चोट के निशान है। मृतका की पहचान अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम सुखरी सपना निवासी पूजा पनिका (25) के रूप में की गई है। मृतका के पास एक पर्स भी मिला है। पर्स में सात एटीएम कार्ड, एक लाख का ब्लेंक चेक, पांच हजार 70 रुपये नकद व एक मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बलरामपुर पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।


रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि औराझरिया घाट के पास युवती की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के अमित मिंज सहित अन्य यातायतकर्मी मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर सूचना कोतवाली पुलिस बलरामपुर को दी गई। इसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को बलरामपुर ले जाया गया एवं युवती के स्वजन को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यातायात पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पर मृतका का शव पड़ा हुआ था उससे लगभग 10 फीट की दूरी पर दो जोड़ी जूती भी थी। युवती का शव सड़क पर पड़ा था। खून भी सड़क पर गिरा था। युवती के पेट एवं आंख पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे थे। मृतका के पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान पूजा पनिका निवासी ग्राम सपना थाना गांधीनगर के रूप में की गई है।मृतका के स्वजन को सूचना दे दी गई है। शव को बलरामपुर में रखा गया है। स्वजन के आने के बाद और कुछ जानकारी निकल कर सामने आ सकती है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जिस प्रकार से युवती के आंख एवं पेट पर चोट के निशान दिख रहे थे इससे संभावना जताई जा रही है कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया होगा। यह पुलिस की विवेचना में ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतका के संबन्ध में और जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।


शव की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की बारीकी से जांच आरंभ कर चुकी है। जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक मृतका स्कूटी से किसी से मिलने रामानुजगंज आई थी हालांकि अधिकृत रूप से पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पुलिस को स्कूटी नहीं मिली है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html