google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस आरक्षक ने किया विवाहिता का रेप, पहले कुटाई फिर हुआ गिरफ्तार.....

Aug 19, 2023
1 min read

































































स्वतंत्रता दिवस की रात सिकंदरा थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने बसवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल को पकड़ कर पहले पिटाई की फिर बसवा पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। बसवा थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने बसवा थाने में मामला दर्ज करवाया कि 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस की रात मेरे पति व सास एक जन्मदिन की पार्टी में गए थे। रात करीब डेढ़ बजे करीब एक जना मेरे चारपाई के नीचे आ गया।


इस दौरान आवाज आने पर वह जग गई और चिल्लाने लग गई फिर आरोपी ने मेरा मुंह बंद कर लिया और बोला कि मैं पुलिस में काम करता हूं यदि शोरशराबा किया तो गोली मार दूंगा। आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी की पिटाई करना शुरू कर दी। लोगों ने आरोपी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम महेश गुर्जर निवासी सोडाला बासड़ा बताया। विवाहिता के पति व सास भी आ गई। इस मामले में एसपी वंदिता राणा ने बसवा थाना प्रभारी रामनिवास मीणा एवं आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर को सस्पेंड कर दिया। जांच की कार्यवाही बांदीकुई डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह को सौंपी है। पीडिता की एफआईआर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि आरोपी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html