पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,अवैध शराब के साथ.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
12 हजार से अधिक कीमत की शराब की बरामद, मामला दर्ज आचार संहिता लगने के बाद से ही पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिसके चलते लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस मुखबिर सक्रिय हो गए हैं और लगातार अवैध शराब जब्त की जा रही है। कहीं से कच्ची शराब लीटर में तो कहीं से देशी शराब के क्वार्टर बरामद कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की कार्यवाही से अवैध शराब के काम में लिप्त लोग अब चौकन्ने भी होने लगे हैं।
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार अवैध शराब पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते दबोह थाना पुलिस को रविवार शाम 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि करधन तालाब के पास अवैध शराब की बिक्री होने वाली है। पुलिस ने जब वहां पर दबिश दी तो कामिनी कंजर पत्नी बिक्की कंजर करधन तालाब के पास हाथ से बनी भट्टी की 25 लीटर शराब के साथ पाई गई। वहीं रावतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ तिराहा के पास से पुलिस ने विजयराम पुत्र गंगाधर बघेल निवासी करीला के कब्जे से देशी शराब के 35 क्वार्टर बरामद किए हैं।
बरासो थाना पुलिस ने ग्राम सिमार में बंटी उर्फ भरतलाल शर्मा पुत्र रामकिशोर शर्मा निवासी सिमार को पानी की टंकी के पास से 19 क्वार्टर शराब बरामद किए हैं। इसके साथ ही पावई थाना पुलिस ने सुनारपुरा मार्ग से महेश पुत्र हरिज्ञान जाटव निवासी गोअर खुर्द को मिश्रनपुरा सुनारपुरा मार्ग से देशी शराब के 30 क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार उक्त बरामद हुई शराब की कीमत 12 हजार रूपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments