नंदघाट-चिचोली के पास संजय बांके बिहारी ढाबे में पुलिस की कार्रवाई, संचालक के फरार होने की चर्चा.....
नेशनल हाईवे पर संजय बाके बिहारी ढाबा मे डीजल चोरी का खेल बेनकाब, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप......

पत्रकार खालिद खान की क़लम से -
बेमेतरा। रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर नंदघाट-चिचोली के पास स्थित संजय बांके बिहारी ढाबे में टैंकर से कथित रूप से डीजल निकालकर ढाबा संचालक को दिए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे लंबे समय से डीजल की अवैध खरीद-फरोख्त का कारोबार संचालित किया जा रहा था। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ वैध कारोबार करने वाले व्यवसायियों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
लोगों ने ढाबा संचालक पर वाहन चालकों और आसपास के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ढाबा संचालक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित ढाबे और पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही डीजल की अवैध खरीद-फरोख्त और अन्य आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments