अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 42 लीटर शराब जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोतरारोड़ और पूंजीपथरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक युवक और एक महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 7 हजार 200 रुपए आंकी गई है।
कोतरारोड़ थाना पुलिस को ग्राम कुसमुरा में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रामदास सारथी (22 वर्ष) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी कार्रवाई पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमीडीह में की गई। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंचकुमारी मांझी के घर पर दबिश दी। तलाशी में महिला के पास से एक डिब्बे में रखी लगभग 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 हजार 200 रुपए है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments