PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर ने छेड़ा विवाद, कांग्रेस बोली- 'आयरलैंड का झंडा पहन लिया.....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
PM मोदी पॉकेट स्क्वायर को लेकर क्यों हो रहे ट्रोल ? लोग बोले, आयरलैंड’ का झंडा...पवन खेड़ा ने कहा- 'साहब ने उर्दू में पहना तिरंगा’
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी के पहनावे और पॉकेट स्क्वायर को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा, हरे-सफेद-केसरिया रंगों के क्रम की तुलना आयरलैंड के झंडे से की गई, जानें पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहने गए कपड़ों और खास तौर पर उनके पॉकेट स्क्वायर को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है | लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी सफेद कुर्ता-पायजामा, चॉकलेट ब्राउन रंग की जैकेट और पारंपरिक पगड़ी में नजर आए | उनकी जैकेट की जेब में हरे, सफेद और केसरिया रंग के तीन पॉकेट स्क्वायर थे, कांग्रेस ने इन्हीं रंगों के क्रम को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा और इसकी तुलना आयरलैंड के झंडे से कर दी |
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लगता है साहब ने उर्दू में तिरंगा पहना है या फिर भारत की जगह आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी पीएम मोदी के पहनावे को लेकर तंज कसा. दरअसल, भारत के तिरंगे में केसरिया, सफेद और हरा रंग ऊपर से नीचे इसी क्रम में होता है, जबकि पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर में हरा, सफेद और केसरिया रंग दिखाई दे रहा था, आयरलैंड के झंडे में भी हरा, सफेद और नारंगी रंग इसी क्रम में होते हैं |
10 Points में पूरी डिटेल
पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को अपना 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया. इस दौरान उनके पहनावे ने भी लोगों का ध्यान खींचा |
प्रधानमंत्री सफेद यानी ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पायजामा और चॉकलेट ब्राउन रंग की स्लीवलेस जैकेट पहने नजर आए |
पीएम मोदी ने सिर पर पारंपरिक साफा या पगड़ी पहनी थी. इसमें राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाई दे रही थी. उनकी पगड़ी का बेस गहरा लाल रंग का था, जिस पर सफेद और पीले रंग के बारीक पैटर्न और डॉट्स बने हुए थे. पगड़ी का लंबा पल्ला कंधे पर लटक रहा था |
पीएम मोदी की जैकेट की जेब में हरे, सफेद और केसरिया रंग के तीन पॉकेट स्क्वायर नजर आए. कांग्रेस ने इसी रंग संयोजन को लेकर सवाल उठाया |
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तंज किया कि लगता है प्रधानमंत्री ने ‘उर्दू में तिरंगा’ पहना है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे भारत की जगह आयरलैंड का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हो |
कांग्रेस के मुताबिक, पॉकेट स्क्वायर में तिरंगे के तीन रंग तो थे, लेकिन उनका क्रम भारतीय राष्ट्रीय ध्वज जैसा नहीं था. भारतीय तिरंगे में ऊपर से केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग होता है |
पॉकेट स्क्वायर में हरा, सफेद और केसरिया रंग का क्रम दिखाई देने की वजह से कांग्रेस ने इसे आयरलैंड के झंडे से जोड़ दिया. आयरलैंड के झंडे में भी बाएं से दाएं हरा, सफेद और नारंगी रंग होता है |
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा और उनके पॉकेट स्क्वायर को लेकर कांग्रेस की टिप्पणी को आगे बढ़ाया |
पीएम मोदी की स्वतंत्रता दिवस की पगड़ियां 2014 से लाल किले के समारोह में खास आकर्षण का हिस्सा रही हैं. 2014 में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान उन्होंने चमकीली लाल बांधणी पगड़ी पहनी थी, जिसके साथ हरे रंग का लंबा पल्ला था |
इसके बाद अलग-अलग वर्षों में पीएम मोदी की पगड़ियों में चमकीले पीले रंग, कई रंगों वाली बांधणी, सुनहरे धागों, केसरिया रंग और सफेद रंग के साथ केसरिया-हरे रंग की धारियों जैसे अलग-अलग डिजाइन देखने को मिले |




.jpg)










