PM मोदी ने किया बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, अब यात्रियों को मिलेंगी ये नई सुविधाएं......
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बालोद रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया. इस अवसर पर देशभर के 75 आधुनिक रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया गया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बालोद और सरोना रेलवे स्टेशन भी इस सूची में शामिल रहे. बालोद रेलवे स्टेशन का करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है, जबकि सरोना रेलवे स्टेशन को लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है |
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं-
बालोद रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह आधुनिक स्वरूप में नजर आ रहा है. स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया और आकर्षक स्टेशन भवन तैयार किया गया है. इसके साथ ही विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक प्रवेश एवं निकास द्वार, नया प्रवेश क्षेत्र, आधुनिक फुट ओवर ब्रिज तथा चार नए प्लेटफॉर्म शेल्टर बनाए गए हैं | दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे सभी वर्ग के यात्रियों को बिना किसी परेशानी के स्टेशन का उपयोग करने में आसानी होगी |
डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली स्थापित-
यात्रियों को बेहतर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली स्थापित की गई है, स्टेशन परिसर में समर्पित पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है, जिससे वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी, ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पूरे स्टेशन में एलईडी आधारित प्रकाश व्यवस्था की गई है | वहीं स्टेशन की दीवारों पर छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते आकर्षक भित्ति चित्र बनाए गए हैं, जो यात्रियों को स्थानीय सांस्कृतिक पहचान से भी परिचित कराते हैं |




.jpg)







