google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी-अशोक गहलोत ने मानी हार, उनकी अच्छी योजनाओं को जारी रखेगी BJP सरकार’....

Oct 5, 2023
3 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। चित्तौड़गढ़ पहुंचकर सबसे पहले पीएम मोदी ने प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास अभियानों के बारे में बताया। भाजपा का दावा है कि यह नरेंद्र मोदी की राजस्थान में सबसे बड़ी सभा होगी। पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने हार मान ली है।


दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेताओं को भरोसा हो या नहीं हो, लेकिन गहलोत जी को तो भरोसा हो गया है कि उनकी सरकार जा रही है।पीएम ने आगे कहा, “अशोक गहलोत जी अपनी रैलियों में कह रहे हैं कि भाजपा उनकी जन कल्याण की अच्छी योजनाओं को जारी रखेगी। मैं अशोक गहलोत जी को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी अच्छी योजनाओं को जारी रखा जाएगा, उनमें और सुधार किया जाएगा। ” पीएम मोदी ने आगे कहा, राजस्थान की पहचान आतिथ्य सत्कार की है, लोक संगीत, लोक संस्कृति, शौर्य और यहां की एक एक विरासत पर गर्व करने की है, लेकिन 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है।



मैं बहुत दुखी मन से कह रहा हूं कि आज जब अपराध की बात आती है तो राजस्थान टॉप पर आता है। आज जब अराजकता, दंगे और पत्थरबाजी की बात आती है तो राजस्थान का नाम बदनाम होता है। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के मामलों में भी आज हमारा राजस्थान सबसे ज्यादा बदनाम हो रहा है। जिस जिस ने यहां भ्रष्टाचार किया है, गरीबों के पैसे लुटे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। ये भी मोदी की गारंटी है।


ये लोग मोदी को चाहे जितनी गाली दें, लेकिन भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी राजस्थान के युवाओं के साथ जो धोखा किया गया है, भाजपा उसकी तह तक जाएगी। यहां के पेपर लीक माफिया को हर हाल में हिसाब किया जाएगा। नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है, ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा। आज मैं राजस्थान के हर गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को एक और गारंटी दे रहा हूं। मोदी हर गरीब को पक्की छत देगा। अब तक 4 करोड़ घर बन चुके हैं और बाकी पर काम चालू है। आपका पक्का घर बनेगा, ये मोदी की गारंटी है।

जो कांग्रेस सरकार जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकती, उसको हटाना बहुत जरूरी है



जो उदयपुर में हुआ, क्या उसकी आपने कल्पना भी की थी! जिस राजस्थान ने दुश्मन पर भी धोखे से वार न करने की परंपरा को जीया है, उस राजस्थान की धरती पर कपड़े सिलाने के बहाने लोग आते हैं और बिना डर एवं खौफ के टेलर का गला काट देते हैं।


बता दें, राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि अब तक भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है, लेकिन तैयारी पूरी हो चुकी है। किसी भी दिन प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जा सकता है। पीएम मोदी ने कृष्ण धाम सांवलिया सेठ के दर्शन किए। यहां पीएम मोदी का स्वागत हुआ। इसके बाद मेला ग्राउंड रवाना हुए, जहां रैली को संबोधित किया।


इस दौरान पीएम मोदी करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सांवलिया जी, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पड़ता है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी खुद चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। नरेंद्र मोदी की इस सभा को सफल बनाने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनका दावा है कि इस जनसभा में पीएम मोदी की जनसभाओं का रिकार्ड टूटने जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html