नवा रायपुर में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना जागरूकता अभियान का शुभारंभ, हितग्राहियों को मिले 2-2 लाख...
- ANIS LALA DANI

- 8 hours ago
- 1 min read
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) लाइफ इंश्योरेंस की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जन जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान बीमा क्लेम प्राप्त करने वाले प्रदेश के 6 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपए का चेक प्रदान किए। प्रदेश में तीन सालों में 12000 से अधिक लोगों को 240 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आम नागरिकों के जीवन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनी है। 436 रुपए के वार्षिक अंशदान में यह योजना परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल और भविष्य के प्रति भरोसा देने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस एमडी एवं सीईओ अमित झिंगरन, बिजनेस स्ट्रेटजी प्रेसिडेंट संतोष चाको, वेस्ट जोन के जोनल डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव, भोपाल रीजनल डायरेक्टर अमित कुमार साहा, एसबीआई अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।




.jpg)







