google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्लास्टिक फैक्टरी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू.....

6 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली:- दिल्ली के समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में शनिवार तड़के एक प्लास्टिक मोल्डिंग फैक्टरी में आग लग गई। आग पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। हादसे में तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए, जिन्हें अंबेडकर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दमकल विभाग के अनुसार, शनिवार को 00:35 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।






















शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए धीरे-धीरे संसाधन बढ़ाए गए और बाद में कुल 15 दमकल वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। आग फैक्टरी नंबर-44 के गेट नंबर-5 के पास स्थित प्लास्टिक मोल्डिंग इकाई में लगी थी। फैक्टरी करीब 250 वर्ग गज क्षेत्र में बनी थी और इसमें बेसमेंट, भूतल तथा दो मंजिल थीं। छत पर अस्थायी ढांचा भी बना हुआ था।


दमकल विभाग ने बताया कि करीब तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया और 3:15 बजे आग बुझाने का काम पूरा कर लिया गया। हालांकि, एहतियात के तौर पर कूलिंग का काम जारी रखा गया। सुबह करीब 6:35 बजे दमकल की सभी गाड़ियां मौके से लौट गईं। घायलों की पहचान धर्मवीर (32), मोहम्मद सरुख (41) और अमित (34) के रूप में हुई है। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने तीनों को अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया था। तीनों को मामूली चोटें आई थीं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। आग में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।


Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html