google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर मंडल की कई ट्रेनें रद्द, भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव.....

6 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दुर्ग-दल्लीराजहरा रेलखंड के लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशनों के बीच ट्रैक पर भारी जलभराव और पटरी धंसने की स्थिति निर्मित हो गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस मार्ग पर कई यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है तथा कुछ ट्रेनों के रूट व समय में अस्थायी बदलाव किए हैं।






















DRM सहित अधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा -

घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दयानंद, संरक्षा अधिकारियों और तकनीकी विभाग की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित रेलवे ट्रैक का गहन निरीक्षण किया। फिलहाल रेलवे की इंजीनियरिंग टीम धंसे हुए ट्रैक को दुरुस्त करने और जल निकासी के काम में जुटी हुई है।


प्रभावित और रद्द ट्रेनों की सूची (26 सितंबर 2026):

  • ट्रेन संख्या 78816 (अंतागढ़-रायपुर): दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच रद्द रहेगी।

  • ट्रेन संख्या 78815 (रायपुर-अंतागढ़): पूर्णतः रद्द रहेगी।

  • ट्रेन संख्या 78818 (अंतागढ़-दुर्ग): अंतागढ़ के बजाय दल्लीराजहरा से चलेगी (अंतागढ़ से दल्लीराजहरा के बीच सेवा रद्द)।

  • ट्रेन संख्या 68765 (ताड़ोकी-रायपुर): पूर्णतः रद्द रहेगी।

  • ट्रेन संख्या 68764 (रायपुर-ताड़ोकी): पूर्णतः रद्द रहेगी।


यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता -

रेलवे प्रशासन के अनुसार, लाटाबोर-गुंडरदेही सेक्शन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा मानकों को पूरा करने और ट्रैक के पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेनों का सुचारू परिचालन बहाल किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।

Comments


Gemini_Generated_Image_sztsvlsztsvlszts copy (1).jpg

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html