google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

पिथौरा: कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्व....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला महासमुंद की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला पिथौरा में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी एवं उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन के आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष अनिल पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों सहित प्रदेश स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में आगामी 19 एवं 20 सितंबर को महासमुंद के आई.आर. रिसॉर्ट, भलेसर मार्ग में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों एवं व्यवस्थाओं के अनुसार कार्य विभाजन करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि महिला शिक्षक सम्मेलन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने महिला शिक्षकों की भूमिका को संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सम्मेलन में प्रदेशभर से अधिकाधिक महिला शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय से संभव होती है। उन्होंने जिला संगठन द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार सभी दायित्वों को समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने कहा कि महासमुंद जिले को प्रदेश स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। इसे संगठन की गरिमा के अनुरूप सफल बनाने के लिए जिला संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर सम्मेलन को यादगार बनाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन के अवसर पर जिले के सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला सचिव जयराम पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री भागवत जगत की विशेष उपस्थिति रही। जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे तथा सौंपे गए दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रदेश स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन केवल एक आयोजन न होकर महिला शिक्षकों के सम्मान, सहभागिता और संगठनात्मक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच बने। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिलेभर में व्यापक समन्वय एवं संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।उक्त जिला बैठक में समस्त जिला पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्षगण,और ब्लॉक पदाधिकारीगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html