पिथौरा से तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए यात्री, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पिथौरा: जनपद पंचायत पिथौरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीर्थ यात्रा पर रवाना होने वाले यात्रियों को जिला पंचायत महासमुंद की सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली तथा सभी यात्रियों को सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
जिला पंचायत सभापति रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान सभी यात्रियों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे और सभी यात्री स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें। उन्होंने यात्रियों के सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल कहा कि तीर्थ यात्रा श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़ी यात्रा होती है। सभी यात्री आपसी सहयोग एवं अनुशासन के साथ यात्रा का आनंद लें और सुरक्षित वापस लौटें।
हरी झंडी दिखाए जाने के बाद तीर्थ यात्रियों में उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने धार्मिक भावना एवं श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सकुशल लौटने की कामना की। तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए यात्रियों में इस अवसर पर विशेष उत्साह नजर आया। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भी यात्रियों को विदाई देते हुए उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments